सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम…….
निगोहां, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निगोहा मंडल की ओर दो दिवसीय मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं निगोहां मंडल प्रभारी जिला मंत्री मुकेश शर्मा रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने की। कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुकेश शर्मा ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अभियान के सभी संयोजकों एवं सह संयोजकों से अपने-अपने कार्यक्रमों की समय से तैयारी पूरी करने और अधिक से अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यशाला में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत चित्र एवं सेवा संबंधी कार्यक्रम, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘25 साल 25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।मंडल प्रभारी ने सभी कार्यक्रमों के उद्देश्य और आयोजन की तैयारियों के संबंध में पदाधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाते हुए सेवा भावना को मजबूत किया जाएगा।
कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक शक्ति केंद्र पर अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय को लेकर भी चर्चा की।इस दौरान जिला प्रतिनिधि दिनेश सैनी, मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा एवं प्रांशु चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष चंदन सिंह, सज्जन सिंह, बीएन तिवारी एवं विजय शर्मा, संजय सिंह चौहान, मंडल पदाधिकारी कुंवर आशीष सिंह, मंडल मंत्री राम सनेही, शक्ति केंद्र संयोजक दिलीप तिवारी, राजकिशोर सिंह, राजू द्विवेदी, राजेंद्र मौर्य एवं बद्री विशाल बाजपेयी, मीडिया प्रभारी सचिन द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी प्रशांत तिवारी, उत्कर्ष शर्मा, हरिप्रताप सिंह एवं विकास साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा बूथ अध्यक्ष कन्हैयालाल, जनार्दनलाल विश्वकर्मा, केदार सोनी, अमृतलाल लोधी एवं विपिन बाजपेयी, बूथ अध्यक्ष घिसयावन रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यशाला के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
