मोहानलालगंज। लखनऊ। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में निगोहां पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मध्यस्थता विफल होने के बाद बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, निगोहां थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव निवासी दिव्यांशी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के बाद से पति उदयराज और ससुर राजेन्द्र द्वारा दहेज में एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर उसे परेशान किए जाने का आरोप है।पीड़िता की शिकायत के आधार पर निगोहां पुलिस ने बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना से संबंधित मामला 21 अप्रैल 2024 से 28 जुलाई 2025 के बीच का है।आरोपित पति उदयराज और ससुर राजेन्द्र बाराबंकी जिले के जैशाना चकसर, पोस्ट धौरहा के निवासी बताए गए हैं। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और विवेचना प्रचलित है।
