सम्मान समारोह और ‘राँझा मेरा’ पुस्तक का विमोचन—–
मोहनलालगंज लखनऊ साहित्यिक संस्था अपूर्वा कार्यकारिणी ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा कर दी है।संस्था के निदेशक शाश्वत ने बताया कि वर्ष 1995 में अमृता प्रीतम से शुरू हुआ यह सम्मान अब तक पद्मश्री बेकल उत्साही, पद्मश्री विद्या बिन्दु सिंह, पद्मश्री गौरव खन्ना, प्रो. रवि भट्ट सहित कई साहित्यकारों को दिया जा चुका है।
इस वर्ष का शिखर सम्मान’ प्रसिद्ध समीक्षक व रेल अधिकारी श्री आशीष सिंह को, नारी शक्ति सम्मान’ उम्मीद संस्था की श्रीमती आराधना सिकरवार को प्रदान किया जाएगा। वहीं अपूर्वा इमरोज़ सम्मान’ युवा कवि कुमार विकास व डॉ. ममता परिहार को दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमृता प्रीतम-इमरोज़ की प्रेम गाथा पर प्रकाशित पहली हिंदी पुस्तक राँझा मेरा का भी विमोचन होगा। यह पुस्तक संजय मल्होत्रा ‘हमनवा द्वारा रचित है।
