लखनऊ में बढ़ते जलस्तर के बीच ग्रामीणों की बढ़ी चिंता खेतों से लेकर गांवों तक संकट की आशंका—–
निगोहां। राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने निगोहां क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी स्थानीय लोगों का आरोप कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन आने वाले नालों और क्षेत्र की नहरों की समय रहते सफाई नहीं कराई गई नालों में जमी गाद उगी झाड़ियां और फैले कूड़े के कारण पानी की निकासी प्रभावित ऐसे में यदि जलस्तर और बढ़ता तो क्षेत्र के कई गांवों और कृषि भूमि में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती।वही ग्रामीणों का कहना कि नालों और नहरों की नियमित सफाई केवल कागजों तक सीमित रह गई कई स्थानों पर महीनों से गाद और झाड़ियां जमा जिससे पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा उनका आरोप है कि जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण अब जलस्तर बढ़ने के साथ लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही किसानों का कहना कि खेतों में खड़ी फसल उनकी सालभर की मेहनत का परिणाम यदि जल निकासी बाधित हुई और पानी खेतों तक पहुंचा तो फसलें चौपट हो सकती जिससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा वहीं ग्रामीणों को आशंका कि जलभराव बढ़ने पर गांवों के संपर्क मार्ग प्रभावित होंगे और बच्चों बुजुर्गों तथा मरीजों के आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन सिंचाई विभाग और एनएचएआई से संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल नालों और नहरों की सफाई कराने की मांग की उनका कहना कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो संभावित जलभराव की स्थिति के लिए संबंधित विभागों की लापरवाही जिम्मेदार मानी जाएगी।
