
लखनऊ। निगोहां के ब्रम्हदासपुर गांव में रंजिश के चलते एक जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
शोरगुल मचाने पर आसपास लोग दौड़ पड़े इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों परिवारीजनों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही निगोहां पुलिस ने दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी।
ब्रम्हदासपुर निवासी चेतराम की पत्नी प्रेमादेवी ने बताया कि उसके पति रोज की तरह मजदूरी पर तेलीबाग गए हुए थे वह घर पर अकेली थी इसी दौरान उसके जेठ राम सजीवन ने रंजिश के चलते उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई जगह हमला कर दिया
जिससे उसकी गर्दन समेत शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई शोर गुल मचाने के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।