
अफजलगढ़। नगर में मेरी माटी मेरा देश के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिसकर्मियों के साथ चार व दुपहिया वाहन से तिरंगा रैली निकाली। वही बारिश में निकली तिरंगा यात्रा में पुलिस कर्मियों ने झंड़े व गुब्बारे से सजाई बाईक, एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा लोगों को हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को अफजलगढ़ कोतवाली से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल,सीओ भरत कुमार सोनकर,थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन,एसएसआई आशीष कुमार तोमर व कस्बा इंचार्ज गोपाल सिंह के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश के तहत निकली तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि आादी के इस अमृत महोत्सव में सभी हिस्सा लें। अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।
