
(मोहनलालगंज विधानसभा में निकली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा,केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक अमरेश कुमार रावत समेत हजारो की संख्या में क्षेत्रीय लोग तिरंगा यात्रा में हुये शामिल)
मोहनलालगंज।तिरंगा देशभक्ति का प्रतीक है ओर देश के लिये कुछ कर गुजरने के लिये प्रेरित करता है,तिरंगा हाथ में लेकर हमारे वीर सपूतो ने देश को आजाद कराया था,हमारी आन बान शान तिरंगा है….उक्त बाते रविवार को मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में निकली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा में केन्द्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सासंद कौशल किशोर ने कही।आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार की सुबह केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में मोहनलालगंज विधानसभा में विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गयी,मोहनलालगंज कस्बे के डांक बगले से शुरू हुयी तिरंगा बाइक यात्रा में हजारो की संख्या में तिरंगे झंडे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय लोग शामिल हुये,जिसके बाद गौरा,बिन्दौवा,निगोहां,समेसी,नगराम,हरदोईया,गंगागंज,अमेठी,गोसाईगंज होते हुये खुर्दही बाजार में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ,जहां आयोजित विशाल सभा को केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने सम्बोधित किया।केन्द्रीय राज्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत से सभी से अपने अपने घरो में तिरंगा लगाने की अपील की।तिरंगा यात्रा में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक अमरेश रावत खुद से बाइक चलाकर आगे-आगे चल रहे थे,इस दौरान हाथो में तिरंगा झंडे थामें कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय लोगो ने भारत माता की जय,वंदे मातरम समेत देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाये,जगह-जगह महिलाओ व लोगो ने जोरदार पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।तिरंगा यात्रा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडे,भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक तिवारी, मोहनलालगंज ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,गोसाईगंज ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा,चेयरमैन निखिल शुक्ला,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिहं,निगोहां प्रधान अभय दीक्षित,पुरहिया प्रधान प्रभाकर त्रिवेदी,मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिहं,निगोहां मंडल अध्यक्ष दीपू बापपेयी,अमेठी मंडल अध्यक्ष बजरंग वर्मा,गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,सतीश शुक्ला,अभिषेक रावत,वीरेन्द्र रावत,संतोष शर्मा समेत कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।