पत्रकारों के उत्पीड़न पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस : पंकज तिवारी
रायबरेली 06 अक्टूबर – न्यूज वेब साईट न्यूजक्लिक के संस्थापक और संपादक प्रबीर पुरकायस्थ
सहित इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर छापे मारी के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी
रायबरेली द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने ज्ञापन देते समय कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा सरकार
स्थापित हुई है, वह किसी भी स्थिति में अपनी बुराई सुनने को तैयार नही हैं, इसी का खामियाजा है
कि आज यदि मीडिया का कोई व्यक्ति केन्द्र सरकार की नाकामियों की ओर आम जनता का ध्यान
आकृष्ट कराने का प्रयास करता है तो सरकारी ऐजेन्सियों के माध्यम से उसे अनायास परेशान किया
जाता है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द से जल्द पत्रकारों का उत्पीड़न रोका जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी
सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करेगी।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली पुलिस का यह कृत्य स्पष्ट तौर पर प्रेस की
आजादी पर हमला है, प्रेस / मीडिया को लोकतंत्र के चौथे प्रहरी के रूप में देखा जाता है, प्रेस पर
हमले का कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है, और सरकार के इशारे पर हो रहे इस प्रकार के कृत्यों
को हम कांग्रेसजन स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में केन्द्र
सरकार के इशारे पर न्यूज वेब साईट के संपादक और उससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली
पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा छापेमारी की गयी साथ ही उनके मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर और
इलेक्ट्रानिक सामान जब्त कर लिये गये हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं के
विरूद्ध है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह, नगर पालिका चेयरमैन
शत्रोहन सोनकर, सईदुल हसन, शिवानंद मोर्या, शशिकांत पाण्डेय, घनश्याम शुक्ला, विजय दीक्षित,
मो.अशरफ खान, शम्भूशरण पाल, कामता नाथ सिंह, अरूण कुमार यादव, कल्याण चन्द्र श्रीवास्तव,
विजय पटेल, ओम प्रकाश पाल, हाफिज रियाज, सर्वोत्तम मिश्रा, आशीष द्विवेदी, हाजी उस्मान, हरमंदर
सिंह सलूजा, प्रमोद पाण्डेय, मनोज मिश्रा, संजीव शुक्ला, अंकुर सिंह चौधरी, अमित मिश्रा, राघवेन्द्र
प्रताप सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सै. अरशद, महेश्वर सिंह, सुनील कुमार, संजय शुक्ला, अंशुमान
गांधी, विश्वनाथ त्रिपाठी, विनय बाजपेयी, यज्ञदेव शर्मा, मो. सलीम, अरविन्द शुक्ला, राशिद
अंसारी, शिव गोविन्द सोनकर, प्रमोद बाजपेई सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेसीजन मौजूद रहे।
Related Stories
October 21, 2024
October 21, 2024