दोहरे चरित्र वाली भाजपा समाज में फैला रही घृणा,दुर्भावना : पंकज तिवारी
रायबरेली 11 अक्टूबर, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायबरेली द्वारा नगर पालिका परिषद रायबरेली
के चेयरमैन शत्रोहन लाल सोनकर पर भाजपा द्वारा फर्जी एफ.आई.आर दर्ज करने के विरोध में
महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि थाना कोतवाली नगर, रायबरेली में कथित अपराध
सं. 538 / 2023 के माध्यम से नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शत्रोहन लाल सोनकर के खिलाफ
अर्न्तगत धारा 505 ( 2 ) भा.द.वि. के तहत भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट
दर्ज करायी गयी है। चूँकि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की लगातार हत्या कर रही है, और
स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन कर रही है। श्री तिवारी ने यह भी कहा कि अभी हाल में भारतीय
जनता पार्टी ने जननायक राहुल गांधी जी को रावण की संज्ञा दी है, और सार्वजनिक रूप से उनके
पोस्टर जारी किया है। क्या इस तरह के कृत्य से हिन्दुओं का अपमान नहीं होता है? समाज में घृणा,
दुर्भावना नहीं फैल रही है? फिर भी दोहरा चरित्र भाजपा के लोगों द्वारा क्यों अपनाया जा रहा है ?
भाजपा सरकार के दबाव व प्रभाव में प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका परिषद रायबरेली के चेयरमैन
शत्रोहन लाल सोनकर के विरूद्ध दर्ज मुकदमा अविलम्ब वापस लिया जाए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
किया जाय, नहीं तो कांग्रेस पार्टी जन आन्दोलन करेगी।
इस अवसर पर सुशील पासी, वी. के. शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, अजीत
सिंह, नौशाद हुसैन खतीब, राजकुमार दीक्षित, वीरेन्द्र यादव, राकेश सिंह राना, श्रीमती शैलजा सिंह,
आलोक विक्रम यादव, घनश्याम शुक्ला, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव, मुन्ना घोसी, सर्वोत्तम मिश्रा, आशीष
द्विवेदी, संजीव शुक्ला, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, मो. शरताज, अंशुमान गांधी, मनोज त्रिवेदी, बाबू यादव, सुमित
कुमार विमल, मो.अशरफ खान, राजेन्द्र मौर्या, राकेश त्रिपाठी सहित अन्य कांग्रेसीजन मौजूद रहें।