
क्षेत्रीय मुख्यालय, (लखनऊ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, जैतीखेड़ा, लखनऊ में तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन।
कृपया क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जैतीखेड़ा, मोहनलालगंज में दिनांक 13.102023 को तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आयोजन श्री आर०पी०एस० रघुवंशी उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ), भा०ति०सी०पु० बल की उपस्थिति में सी०एम०ओ० लखनऊ की तरफ से भेजी गई टीम डा० अभय सिंह (साइकोलॉजिस्ट) मिस. गरिमा सिंह (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) श्री रवि द्विवेदी (सोसल वर्कर) श्री संतोष कुमार पाल (साइकेट्रिक नर्स), श्री आदेश पाण्डेय (केस रजिस्ट्री असिस्टेंट) श्री सैय्यद काल्बे रज़ा (वार्ड असिस्टेंट) एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) द्वारा मिलकर किया गया।

कार्यशाला में डा० अभय सिंह (साइकोलॉजिस्ट) एवं मिस. गरिमा सिंह (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) द्वारा तनाव होने पर उनके उपायों के बारे में एवं आज के समय में बढ़ रही आत्महत्याओं को रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं जिन जवानों की व्यक्तिगत समस्याएं थी उनसे व्यक्तिगतरूप से मिलकर समस्याओं को सुनकर सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर 11वीं वाहिनी, बी०एस०एफ० जैतीखेड़ा एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) के अधिकारियों अधी० अधिकारियों एवं जवानों सहित कुल 165 पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
अन्त में कार्यशाला के समापन पर श्री आर०पी०एस० रघुवंशी उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ), द्वारा डा० अभय सिंह (साइकोलॉजिस्ट) एवं मिस. गरिमा सिंह (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट) को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

