निगोहा।गुरुवार को नदौली में किसान पंचायत के दौरान नटौली प्रधान को वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चुना गया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नीरज सिह के जुड़ने पर किसान यूनियन संगठन मंडल में और मजबूत होकर किसानों की समस्याओं को उठाएगा।
निगोहा के नदौली में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत थी।जिसमे सैकड़ो की संख्या किसान मौजूद थे।इसी दौरान सर्वसम्मति से यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिह ने सुष्पेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ नीरज ग्राम प्रधान को मंडल का वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष के रूप में चुनकर यूनियन को और मजबूत करने की आशा व्यक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा वही इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने नीरज सिह प्रधान को बधाई देते हुए कहा कि यूनियन में नीरज सिह के जुड़ने से मंडल स्तर पर और मजबूत हुई है।