श्रीपाल संवाददाता पुरवा।
पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल निर्देशन के क्रम में पुरवा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल गुप्ता पुत्र रामस्वरूप निवासी मझकोरिया थाना पुरवा उम्र 34 वर्ष को 2 किलों अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मु अ स 481/23 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट राहुल पुत्र रामस्वरूप निवासी मझकोरिया थाना पुरवा के खिलाफ पंजीकृत कर अभियुक्त को मत माल के साथ मां न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया जानकारी हुई है कि इसके पहले भी कई बार अवैध गांजा में अभियुक्त जेल गया गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जयनारायण मिश्रा व उप निरीक्षक शिवपाल सिंह एवं हेड कांस्टेबल अविनाश कुमार ओझा का योगदान रहा