,एसडीएम और भाजपा विधायक ने सर्दी से बचाव के लिये किया वितरण
श्रीपाल संवाददाता पुरवा की रिपोर्ट
ठंड व शीतलहरी का प्रकोप
दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए पशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। पुरवा में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए गरीब असहाय वृद्धजनों को शासन के निर्देश पर पुरवा उप जिलाधिकारी रणवीर सिंह व मुख्य अतिथि पुरवा विधायक अनिल सिंह द्वारा कंबल बांटे गए।
आपको बता दें कि सोमवार को पुरवा तहसील के सामने मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया गया।
कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
पुरवा विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे।
कंबल वितरण के दौरान विधायक अनिल सिंह पुरवा एस डी एम, रणवीर सिंह, तहसीलदार तरुन प्रताप सिंह, मौरावां चेयमैन विवेक सेठ, ब्लाक प्रमुख सतीश कुमार, अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहें।