![](https://tv18news.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240210-WA0016-1024x1015.jpg)
कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर रायबरेली में चुनावी जीत का रिकार्ड बनाएगी कांग्रेस : किशोरीलाल शर्मा
भाजपा सरकार के झूठ, जुमलों व जन विरोधी नीतियों से मतदाताओं को अवगत कराएं कार्यकर्ता : किशोरीलाल शर्माभोजपुर/रायबरेली -सरेनी ब्लाक के भोजपुर में कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ता संवाद /कार्यशाला का आयोजन आञ्जनेय बाजपेई के संयोजन में रमा पैलेस में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की नब्ज टटोली गयी।सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने ब्लाक अध्यक्ष,न्याय पंचायत व ग्राम सभा अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश से संगठन के कामों को करने के लिए तैयार रहें। न्याय पंचायत से लेकर बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता लग जाए। चौपालों, नुक्कड़ों पर चर्चा में रायबरेली में सोनिया गांधी और कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों, स्थापित किए गए औद्योगिक संस्थान, शैक्षणिक संस्थान व स्वास्थ्य संस्थानों की चर्चा कर जनता को उपलब्धियां बताएं। भाजपा के झूठ का डटकर मुकाबला करें व उसके हर एक झूठ एवं जुमलों को बेनकाब करें।सोशल मीडिया पर भी सक्रिय होकर कांग्रेस के दस सालों के विकास व भाजपा के दस सालों के विकास को जनता के सामने रखें।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरु कर चुके हैं। पूरे देश में राहुल गांधी किसानों, नौजवानों, महंगाई बेरोजगारी जैसे मामलों के लिए सड़कों पर पैदल यात्रा कर रहे हैं। वह आम जनता के न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी यात्रा अमेठी में प्रवेश करेगी और वहीं एक जनसभा होगी।इस जनसभा में रायबरेली के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए तैयार रहें।बीजेपी सरकार में महंगाई बेरोजगारी, महिलाओं पर अपराध के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी साफ होगी, जनता ने मन बना लिया है। राम हर किसी के दिल में बसे हैं, लेकिन धर्म और आस्था को राजनैतिक इवेंट बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करेगी। हम हर धर्म, संप्रदाय, जाति एवं समुदाय की जनभावना का सम्मान करते हैं। राम हम सबके आराध्य व आदर्श हैं, किसी एक दल के नहीं हैं।कांग्रेस नेता विजयशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने -अपने बूथ की मजबूती पर ध्यान दें और कांग्रेस को अपने -अपने बूथ से जिताकर भेजें।सरेनी विधानसभा को इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर रिकार्ड कायम करना है।कार्यक्रम का सफल संचालन कांग्रेस नेता दीपेन्द्र गुप्ता ने करते हुए कहाकि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश से लगकर काम करें। बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनपद में संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव जाकर संगठन में काम करने वाले लोगों को मौका दिया जाएगा।आञ्जनेय बाजपेई ने कहा किहम सबका मुकाबला ऐसी ताकत से है जिन्होंने शासन प्रशासन समेत सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपना शस्त्र बना रखा है। उनके कुशासन पर उठने वाली हर उंगली को उनके अग्रिम संगठन ईडी, सीबीआई, एनआईए, पुलिस सभी दबाने में जुट जाते हैं जिसके बहुत से उदाहरण देश की जनता भी देख रही है। लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत है, हमें संकल्पित होकर जनता के बीच तैयारी के साथ जाना होगा। एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी महिला, किसान, छात्र,युवा व बेरोजगार के साथ जो अन्याय कर रही है उनको न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी की यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण है। अब समय आ गया है जब पार्टी का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा और भाजपा के अन्याय का विरोध करेगा।कार्यक्रम का समापन ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंह चौहान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए किया।इस मौके पर कार्यक्रम में निर्मल शुक्ला,रविन्द्र सिंह, संतोष त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा,काली बाजपेई, मो.अमीन, अनूप बाजपेई,दिनेश दीक्षित, अनुज शुक्ला,अतुल शर्मा, राकेश भदौरिया, अभिनव तिवारी संगम,जितेंद्र द्विवेदी,नीरज शुक्ला, लोकेश सिंह के साथ सभी न्याय पंचायत के अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सहित क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।