
लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अखिल भारत हिन्दू महासभा (उ0प्र0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए भारत रत्न देने की मांग की।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 आर पी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित की गयी बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री दिग्विजय नाथ को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए भारत की राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भारत रत्न देने की मांग की। बैठक मे महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघव मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।