
लखनऊ। सिपाही दूल्हे द्वारा पुरोहित की पिटाई के मामलें में शनिवार को विश्व पुरोहित परिषद की टीम जेसीपी (कानून व्यवस्था) मिली और मांग रखी की आरोपित सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ ही इसे बर्खास्त किया जाये। इसके अलावा मारपीट में दर्ज मामलें में चोट के अनुसार धारांए बढाई जाये और आरोपी सिपाही को गिरफतार किया जाये।
शनिवार को विश्व पुरोहित परिषद की टीम दर्जनों पुरोहितों के साथ जेसीपी (कानून व्यवस्था) को मांग पत्र दिया। परिषद की मांग है कि आरोपी सिपाही को बर्खास्त किया जाए,जिसके साथ विभागीय कार्यवाही की जाए और गंभीर रूप से चोटिल हुए पुरोहित विवेक शुक्ला के दर्ज हल्के मुकदमें चोट के अनुसार और गंभीर धारांए भी बढ़ाई जाये। ध्यान रहे कि, मंगलवार को पुरोहित की दबंग दूल्हा बनें सिपाही ने जल्द शादी करवानें को लेकर पीटकर लहूलुहान कर डाला था। जिसमें मामला दर्ज होने के बाद आरोपी सिपाही सोनू जाटव को विभाग की तरफ से शुक्रवार को निलम्बित किया गया है।