
।श्रीपाल संवाददाता पुरवा।पुरवा उन्नाव।
पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उन्नाव व अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल निर्देशन के क्रम में पुरवा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर मोड़ से अभियुक्त कपिल लोध पुत्र रामकिशुन निवासी सलेथू थाना पुरवा जनपद उन्नाव को एक अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0स0 74/2024 धारा 3/25 ए, एक्ट बनाम कपिल लोध पुत्र रामकिशुन निवासी सलेथू थाना पुरवा उन्नाव पर पंजीकृत अभियुक्त को मय बरामद माल के मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।उ0निरीक्षक शिवपाल सिंह,हेड कांस्टेबल कन्हैया प्रसाद, कांस्टेबल अरविन्द कुमार ने गिरफ्तार करने में अहम् भूमिका निभाई।