
विकसित भारत के सपने को करना है साकार, इसलिए “फिर एक बार मोदी सरकार” बनाने को हो जाओ तैयारआज विधानसभा मलिहाबाद अंतर्गत रजवाड़ा लॉन, मलिहाबाद में उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की गरिमामई उपस्थिति मेंबूथअध्यक्षसम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसमे उपस्थित सभी सम्मानित बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजकगणों ने गरीब कल्याण के लिए, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत एवं भारत को विश्व का सुपर पावर बनाने के लिए सभी बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों के द्वारा उत्साह के साथ 20 मई को एकतरफा भाजपा में वोट कराने और फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशस्वी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , जिलाध्यक्ष भाजपा विनय प्रताप सिंह , विधायक जय देवी कौशल , विधायक योगेश शुक्ला , विधायक अमरेश रावत, विधायक मनीष रावत, एमएलसी एवं पार्टी पदाधिकारीगण, बूथ अध्यक्ष गण, शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ता भाईयो, बहनों की उपस्थिति रही।