मोहनलालगंज के बैरीसालपुर गांव में युवक के दरवाजे पर खड़ी बाइक व जनरेटर का बैट्रा चार दिन पहले बैखोफ चोर चुरा ले गये थे,पीड़ित ने घटना वाले ही दिन कनकहा चौकी पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की तो पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कहते हुये पीड़ित को चलता कर दिया।लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अज्ञात चोरो पर मुकदमा नही दर्ज किया।जिससे नाराज पीड़ित युवक ने पुलिस के उच्चाधिकारियो से शिकायत की बात कही है।मोहनलालगंज के बैरीसालपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार का स्टेशन मोड़ मार्ग पर मकान है,प्रदीप ने बताया 5 मई की सुबह उसके घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी उसकी बजाज डिस्कवर बाइक व जनरेटर का बैट्रा अज्ञात बैखोफ चोर चुरा ले गयें।सुबह सोकर उठने पर उसने बाइक व जनरेटर का बैट्रा गायब देखा तो कनकहा चौकी पुलिस पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग तो पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही किये जाने की बात कहकर चलता कर दिया।पीड़ित ने बताया घटना के चार दिन बीत जाने ने बाद भी पुलिस ने अज्ञात चोरो पर मुकदमा नही दर्ज किया वो पूरे मामले की पुलिस के उच्चाधिकारियो से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेगा
