मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के घर की रसोई रेस्टोरेंट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार की देर रात एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।युवक को घायल अवस्था में मोहनलालगंज से लखनऊ जाने वाली हाईवे की एक पटरी पर पड़ा देख उधर से गुजरे लोगो ने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचे हरकंशगढी चौकी इंचार्ज एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये सीएचसी लेकर गये,जहां डाक्टरो ने युवक की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जिसके बाद पुलिस युवक को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गयी,जहां भर्ती कर इलाज जारी है लेकिन युवक की हालत गम्भीर बनी हुयी है।इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक के पास से एक झोला मिला जिसमें एक चादर,तौलिया व कुछ कपड़े मिले है,देखने में वो मजदूर की तरह लग रहा था,काफी प्रयास के बाद घायल की पहचान नही हो सकी हैं।
