निगोहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के मनोज कुमार शुक्ला के बेटे अभय शुक्ला(23वर्ष) का 9अगस्त2021को नगराम मोड़ जाने वाले रास्ते पर स्थित जयगुरूदेव मैदान में लगे एक पेड़ में रस्सी के सहारे सदिंग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला था।पीड़ित पिता ने घटना के बाद बेटे की हत्या करने का उसके दोस्त अशोक यादव निवासी जवाहरखेड़ा थाना निगोहां पर आरोप लगाते हुये स्थानीय पुलिस समेत उच्चाधिकारियो से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी थी,जिसके बाद पीड़ित पिता ने न्याय के लिये न्यायालय की शरण ली थी ओर वाद दाखिल किया था।जिसके बाद न्यायालय से आरोपी के विरूद्व हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया गया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया न्यायालय के आदेश पर आरोपी अशोक यादव के विरूद्व हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
