निगोहां क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी रामखेलावन ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते मगंलवार को अंकित,शुभम,सजंय,गोलू निवासीगण कनकहा उससे गाली-गालौज कर रहे थे जब उसने विरोध किया उक्त सभी ने लाठी डंडो से उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी भाग निकलें।थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियो के विरूद्व मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
