निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावा गांव में दो पक्षो में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुयी।जिसमें दोनो पक्षो के कई लोग घायल हो गये।दोनो पक्षो के द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस मारपीट समेत अन्य धाराओ में क्रास एनसीआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया क्षेत्र के उतरावा गांव में बीते मगंलवार की शाम रामसेवक व रामनरेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनो पक्षो के आधा दर्जन लोग आमने-सामने आ गये ओर जमकर मारपीट हुयी,जिसमें दोनो पक्षो के कई लोग घायल हो गये।दोनो पक्षो के द्वारा दी गयी तहरीर पर आधा दर्जन के विरूद्व मारपीट व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।
