लखनऊ। निगोहा के अकबरपुर बेनीगंज गांव में खेतो में नीम का पौधा तोड़ने का आरोप लगाकर बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया बचाने दौड़ी उसकी पत्नी और बेटी को भी मारा पीटा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।वहीं दूसरे भाई ने भी मारपीट की तहरीर दी।अकबरपुर बेनीगंज श्री केशन द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार बताया कि सोमवार को उसकी भैंस का बच्चा छोटे भाई मिठाईलाल के खाली पड़े खेत मे चली गई थी जिसको लेकर उसका भाई मिठाईलाल अपनी पत्नी गिल्ला के साथ मिलकर गालियां देते हुए उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर सर फोड़ दिया बचाने दौड़ी उसकी पत्नी श्रीकांति व बेटीनैन्सी को भी मारापीटा। वहीं इस पर मिठाईलाल ने भी आरोप लगाया की खेत मे उसके नीम के पौधे उसके भाई ने तोड़ दिया विरोध पर मारपीट हुई।एसओ निगोहां ने बताया कि केशन द्वारा दी गई तहरीर पर मिठाईलाल और उसकी पत्नी पर मारपीट की धराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है घायल केशन को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जांच की जा रही है।
