लखनऊ। निगोहां के मदारीखेड़ा गांव में रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने युवक की घेराबंदी कर उसकी पिटाई कर मोबाईल और बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मदारीखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि रंजिश के चलते बुधवार रात करीब 11 बजे उसके गांव के नियाजुल, इमरान व सिराजुल उसे गालियां दे रहे थे जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी बाइक और मोबाइल फोन तोड़कर उसकी पिटाई कर दी। एसओ निगोहां ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।
