लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र में ननिहाल में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मूलरूप से बछरावा जनपद के कसराया निवासी अर्जुन (20) निगोहां थाना क्षेत्र के हरिकुवरखेड़ा गांव में ननिहाल में आया हुआ था । वह पेशे से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बीती बुधवार रात घर के सभी सदस्य रोजाना की तरह खाना खाकर सोने चले गए,अर्जुन घर के बाहर सो रहा था,सुबह मामा के जगने पर अर्जुन अपने बिस्तर पर नही था,वह अंदर जाकर देखा तो अर्जुन ने कमरें के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं । पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नही लगाए हैं।
