नगराम। नगराम के इस्माईल नगर गांव में शुक्रवार दिन में किसान के खेत मे लगे सोलर पंप को मोटर को अज्ञात चोर खोल ले गए। खेत पहुंचे किसान किसान को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस दी पहुंची पुलिस ने इधर उधर खोजबीन की लेकिन चोरो का पता नही चल सका। किसान ने नगराम थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आस्वासन दिया।
इस्माईल नगर निवासी किसान काशीराम द्वारा दी गई तहरीर के शुक्रवार सुबह वह अपने खेत में पानी लगाने गया और दोपहर 12:00 के आसपास वह घर चला आया, इसी बीच घात लगाकर बैठे अज्ञात चोरों ने सोलर पंप की मोटर चोरी कर फरार हो गए, जब वह एक घंटे बाद खेत लौट कर आया तो देखा कि सोलर पंप की मोटर गायब थी।
जिसके बाद चोर की तलाश में किसान ने इधर-उधर पता किया तो पता चला कि समेसी की तरफ दो अज्ञात चोर मोटरसाइकिल से सोलर पंप की मोटर लेकर रसूलपुर की तरफ गए हैं किसान ने पुलिस को सूचना दी, पहुंची पुलिस ने भी पीछा किया पर अज्ञात चोर फरार हो गए।
एसओ नगराम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व घटनास्थल के मोबाइल लोकेशन के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
