लखनऊ। लोकसभा क्षेत्र 34 मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद का सम्मान समारोह शनिवार को पूर्व सपा विधायक द्वारा नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ स्थित कोहिनूर लान में आयोजित किया गया, जिसमें सांसद का समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। शनिवार को नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ में स्थित कोहिनूर लान में लोकसभा क्षेत्र 34 मोहनलालगंज के नवनिर्वाचित सांसद आरके चौधरी के सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर द्वारा किया गया। सम्मान समारोह के कार्यक्रम में पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद आरके चौधरी ने वहां उपस्थित वरिष्ठ सपा नेताओं सहित एक-एक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी से स्वयं मिलकर सभी को धन्यवाद दिया। सम्मान समारोह के आयोजक पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, शब्बीर खान, महताब सिंह यादव, टीबी सिंह, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, श्रवण कुमार यादव, अमरपाल सिंह, आशिक अली, भारत यादव, अरुणेश प्रताप सिंह दल्लू, रामकिशोर रावत, पदम सिंह, हरीशंकर रावत, आरिफ, मो रहीश,समेत बड़ी संख्या पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बूथ प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
