
लखनऊ। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ व एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर हजारो वृक्षो का रोपण किया गया। दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय परिसर में डीसीपी तेज स्वरूप सिंह ने पुलिसकर्मियो संग वृक्षारोपण करते हुये लोगो से एक वृक्ष जरूर लगाने की अपील की। मोहनलालगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक आलोक राव, निगोहां थाने में प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, नगराम थाने में प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने पुलिसकर्मियो संग वृक्षारोपण किया। मोहनलालगंज ब्लाक में एडीओ पंचायत अशोक यादव ने कर्मचारियो संग व सीएचसी में डाक्टर अशोक कुमार ने डाक्टरो व कर्मचारियो संग वृक्षारोपण किया। गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा ने एमआरएफ सेंटर व नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सभासदो व कर्मचारियो संग दौ सौ के करीब वृक्षो का रोपण किया।