आगामी उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में खेल को लेकर भी बढ़ावा मिल सकता है – गिरीश चंद्र यादव
2024 के लोकसभा चुनाव का जनता ने मिल्कीपुर में बदला लिया – गिरीश चंद्र यादव
खेलोगे कूदोगे फिर भी मिलेगा रोजगार- गिरीश चंद्र यादव
लखनऊ। मोहनलालगंज के परसपुर गांव पहुंचे खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, गांव में चले रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को मंत्री द्वारा पुरस्कार दिया गया इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी अमित तिवारी और गांव के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे वहीं मंत्री द्वारा पिच पर जाकर बैटिंग भी की हालांकि खेल मंत्री के बल्ले पर एक भी गेंद नहीं आ पाई। समाजसेवी अमित तिवारी ने बताया की पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होने टीमो के खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई भी की।
