निगोहां। महाकुंभ माघी पूर्णिमा को लेकर कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था देखने के लिए मंगलवार देर शाम लखनऊ- प्रयागराज के दखिना टोल प्लाजा पर लखनऊ डीएम विशाख जी और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर, डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल,.एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा, एसडीएम बृजेश वर्मा और निगोहां पुलिस के साथ टोल प्लाजा पहुंचकर जायजा लिया। टोल पर जाम की स्तिथि न बने इसके लिए एनएचएआई की टीम से बात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने टोल पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया टोल आये एनएचआई के अधिकारियों से बात कर एनएचआई के संसाधन एम्बुलेंस, क्रेन आदि पर चर्चा की और टोल पर अगर जाम की स्तिथि बनती हो तो उसे कुछ देर फ्री करने के निर्देश दिए गए।
