मोहनलालगंज। विकासखंड के सलेमपुर अचाका प्रधान विकास पटेल ने सोमवार को अपनी मासूम बेटी अविका का 6वाँ जन्मदिन अनोखे अदांज में प्राथमिक स्कूल के बच्चो संग केक काटकर मनाया।प्रधान विकास पटेल ने मासूम बेटी अविका संग गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चो संग बेटी के जन्मदिन का केक काटने के बाद मिठाई बांटी।इस दौरान मासूम अविका का चेहरा खिल उठा ओर स्कूली बच्चो ने उसे जन्मदिन की बंधाई दी।इस मौके पर प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक व छात्र-छात्राये मौजूद रही।
