(मोहनलालगंज पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करने को स्मार्ट पुलिसिंग का इस्तेमाल,इंस्टा आईडी के जरिये किशोरी को ट्रैस कर किया बरामद)मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से छ: दिन पहले लापता किशोरी को पुलिस ने मगंलवार को सकुशल बरामद कर परिजनो को सौंपा।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 4फरवरी को 17वर्षीय किशोरी सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हो गयी थी,पीड़ित मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिये पुलिस टीमो को लगाया गया था,लेकिन किशोरी के मोबाइल फोन ना इस्तेमाल करने की वजह से उसे तलाशने में पुलिस टीमो को कठिनाई हो रही थी,जांच के दौरान पुलिस टीमो को पता चला किशोरी इंस्टा आईडी चलाती है जिसके बाद पुलिस टीम ने एक फेक इस्टा आईडी बनाकर लापता किशोरी की आईडी पर रिक्वेस्ट भेजी जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया था,जिसके बाद कन्फर्म हो गया किशोरी मोबाइल का इस्तेमाल केवल इंस्टा आईडी चलाने के लिये करती है,जिसके बाद टीम ने उसके इंस्टा दोस्तो से सम्पर्क कर जानकारी लेने के साथ किशोरी से इंस्टा काल पर बात कर आवश्यक विवरण प्राप्त कर स्मार्ट पुलिसिंग दिखाते हुये चौकी इंचार्ज संजय वर्मा व महिला कास्टेबल प्रीति सिंह ने गुमशुदा किशोरी को ट्रैस कर मथुरा से बरामद किया।जिसके बाद पुलिस टीम ने किशोरी को कोतवाली लाकर उसकी काउंसलिंग की तो उसने परिजनो की डांट के चलते घर छोड़कर जाने की बात कही।जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को उसकी मां के सुपुर्द किया।बेटी सकुशल मिली तो मां की आंखो से आंसू छलक पड़े।
