
सरेनी/लालगंज/रायबरेली –
सरेनी के पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर सरेनी के तेजगांव स्थित उनका निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। वहीं दिनभर पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह को हरेक तबके के लोगों ने बधाई दी।
तेजगांव आवास में भी सरेनी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन से जुड़े लोगों, व्यवसायियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने पूर्व प्रमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम और सहयोग से मैं अभिभूत हूँ। सरेनी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। आपका निरंतर समर्थन और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है।
जिले के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
क्षेत्र भर से उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब
पूर्व ब्लाक जय प्रकाश सिंह का 42वाँ जन्म दिन मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से दिनेश मिश्रा बाबा, ऋषि दीक्षित, अनूप त्रिवेदी, हैप्पी मिश्रा, छोटे सिंह, मुरारी त्रिवेदी, संजय अग्निहोत्री आदि लोगों उपस्थित थे। सभी बीडीसी ने अपने लोक प्रिय नेता को केक खिला, पुष्प माल पहना कर स्वागत किया। उनकी क्षेत्र में लोकप्रियता इतनी है कि वे 42 वर्षों से ब्लाक प्रमुख उनके परिवार से बनता है इस समय उनकी पत्नी विभा सिंह ब्लाक प्रमुख है।
हजारों लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास की कामना की।
पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरेनी को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए हम प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रहे हैं, और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। आप सभी की शुभकामनाएं अनमोल हैं और वही मेरी ताकत हैं।