(एसीपी ने सर्किल के थाना क्षेत्रो में पुलिस फोर्स संग किया फ्लैग व पैदल मार्च,मस्जिदो के बाहर सुरक्षा के लिये पुलिस फोर्स रही तैनात)मोहनलालगंज।वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद मोहनलालगंज सर्किल पुलिस अलर्ट है. सुरक्षा और सौहार्द के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर होने के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है. शुक्रवार को जुमा की नमाज होने की वजह से पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती गयी. खासकर मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में. इसके अलावा मस्जिदों पर भी एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई ।एसीपी रजनीश वर्मा ने सर्किल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये खुद ही कमान सभांल रखी है वो मोहनलालगंज,नगराम,निगोहां थानो के अन्तर्गत आने वाले मुस्लिम बाहुल्य इलाको में भारी पुलिस फोर्स के साथ वाहनो से फ्लैग मार्च व पैदल मार्च कर रहे है।बीते गुरूवार की देर रात एसीपी रजनीश वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ वाहनो से मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ व सिसेंडी समेत मुस्लिम बाहुल्य अन्य गांवो में फ्लैग मार्च करते हुये लोगो से शांति बनाये रखने की अपील की।शुक्रवार को क्षेत्र की मस्जिदो में जुमें की नमाज शांतिपूर्ण कराने के लिये भी मस्जिदो के बाहर पुलिस फोर्स पुरी तरह मुश्तैद रही।एसीपी रजनीश वर्मा ने भारी पुलिस फोर्स संग मोहनलालगंज कस्बा समेत मऊ गांव में पैदल मार्च किया।निगोहां थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी व नगराम थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी भारी पुलिस फोर्स संग क्षेत्र में फ्लैग मार्च व पैदल मार्च कर नजर बनाये रखी।एसीपी ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें, वक्फ बिल आम जन समेत पूरे देश के लिए फायदेमंद है। समय के अनुसार नियम कायदों और एक्ट आदि में संशोधन किया जाता है। फिर भी किसी ने अगर अफवाह फैलाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजकता और उपद्रव करने की कोशिश की तो सीधे जेल भेजा जाएगा।सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने से बचे।
