मोहनलालगंज।गोसाईगंज क्षेत्र के सिठौली कला निवासी प्रदीप ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसके पिता राममिलन व मां 1अप्रैल को बाइक से मोहनलालगंज जा रहे थे जैसे ही दोनो बाइक से उदवतखेड़ा गांव के पास पहुंचे ही थे की तभी तेज रफ्तार कार ने रांग साइड में आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में माता-पिता दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये।जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर कार समेत चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
