निगोहां। निगोहां के चुरूआ धाम में बाबा शनि महाराज की अनुकम्पा से श्री शनि शक्ति मानस सेवा संस्थान, चुरूआ धाम द्वारा एक विशाल भंडारे एवं जाप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 24 मई दिन शनिवार को हनुमान मंदिर चुरूआ धाम परिसर में संपन्न होगा।
संस्थान के आयोजक के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज में सेवा भावना, धार्मिक जागरूकता और शनि महाराज की कृपा प्राप्ति हेतु आयोजित किया गया है। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और अपने जीवन को शनि महाराज की आध्यात्मिक ऊर्जा से भरें।इस आयोजन के मुख्य संयोजक बाबा गोरखनाथ चुरूआ शनि धाम हैं। संपर्क सूत्र के रूप में मोबाइल नंबर 9793745200 उपलब्ध कराया गया है, जिससे भक्त अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है और स्थानीय ग्रामीणों में आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि शनि महाराज की कृपा से यह आयोजन सफल और मंगलमय रहेगा।
