बवासीर के इलाज के लिये झोलाछाप डाक्टर ने मरीज से 80हजार वसूले,एडीएम से शिकायत(झोलाछाप डाक्टर की गलत दवाओ से मरीज का लीवर हुआ खराब,हालत बिगड़ने पर परिजनो ने एक माह निजी हास्पिटल में भर्ती कराकर कराया इलाज)मोहनलालगंज।मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में बवासीर का गांरटी के साथ इलाज करने का दांवा कर मरीज को अपने जाल में फसाकर झोलाछाप डाक्टर ने 80हजार रूपये वसूले।वही डाक्टर के द्वारा दी गयी गलत दवाओ से मरीज का लीवर खराब हो गया।मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनो ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर एक माह इलाज कराया।तब जाकर मरीज की जान बच सकी।पीड़ित मरीज ने शनिवार को एडीएम से शिकायत कर जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डाक्टर के विरूद्व कार्यवाही की मांग की।एडीएम ने सीएचसी अधीक्षक को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दियें।मोहनलालगंज क्षेत्र के भदेसुवा मजरा मंसबखेड़ा निवासी सुरेन्द्र कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एडीएम को शिकायती पत्र देते हुये बताया वो बवासीर की बीमारी से पीड़ित था तो उसे किसी ने बताया सिसेंडी कस्बे में रामा मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाने वाले राम सुंदर वर्मा जो बाहर के रहते वाले है बवासीर का गारंटी के साथ इलाज करते है उनके पास पहुंचा तो 12हजार रूपये में बीमारी ठीक करने की बात कहते हुये दवाये दी जिसके बाद धीरे धीरे करके क्लीनिक संचालक ने उससे 80हजार रूपये वसूल लिये ओर उसे कोई फायदा नही हुआ,उक्त झोलाछाप डाक्टर के द्वारा दी गयी दवाये खाने से उसका लीवर खराब हो गया,जांच में पता चलने पर एक महीने लखनऊ के ग्लोब हास्पिटल में भर्ती होकर उसने अपना इलाज कराया।पीड़ित ने बताया उक्त झोलाछाप डाक्टर बवासीर समेत अन्य गम्भीर बीमारियो का गारंटी के साथ इलाज करने का दांवा कर मरीजो को अपने जाल में फंसाकर उनकी जान से खिलवाड़ करता है।यही नही उक्त डाक्टर नशीली दवाये भी बेचता है।एडीएम राकेश सिंह ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये सीएचसी अधीक्षक को जांच कर कड़ी कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये।अधीक्षक डा०अशोक कुमार ने बताया पीड़ित मरीज की शिकायत मिली है जांच कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
