(मोहनलालगंज के भंसडा गांव में बाबा जयगुरूदेव जी महाराज के वार्षिक भंडारे का हुआ आयोजन,हजारो लोगो ने ग्रहण किया प्रसाद)मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के भंसडा गांव में रविवार को बाबा जयगुरूदेव जी महाराज के वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन प्रधान ललित शुक्ला व छात्र नेता विंध्या शुक्ला द्वारा किया गया। बाबा जयगुरूदेव की पूजा अर्चना के बाद भंडारे में पूड़ी-सब्जी,छोला-चावल व बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया। बाबा जयगुरूदेव के अनुयायियों समेत हजारो लोगो ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में प्रमुख रूप से पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर,विधायक अमरेश कुमार रावत,विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र प्रधान, यूपीसीएलडीएफ के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य,वरिष्ठ समाजसेवी आदित्य प्रकाश त्रिपाठी,वरिष्ठ सपा नेता सुशील दीक्षित,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित,जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक अनिल त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह उर्फ छोटू,वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल शुक्ला,पकंज दीक्षित, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक अशोक तिवारी,वरिष्ठ भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी,जिला पंचायत सदस्य अमरेन्द्र भारद्वाज,चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे,मोहनलालगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह,वरिष्ठ पत्रकार साकेत त्रिपाठी,प्रधान अभय कान्त दीक्षित,पप्पू बाजपेयी, राकेश शुक्ला,बब्लू सिहं,सपा नेता नवनीत सिंह समेत काफी सख्या में क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
