राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए गए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को पहली बार अमेठी पहुंचे। जनपद सीमा में प्रवेश करते ही उनका कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।स्वागत समारोह में विधायक के पारंपरिक समर्थकोंके साथ भाजपा नेताओं की उपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया। कार्यकर्ताओं ने “राकेश प्रताप सिंह जिंदाबाद” और “जहां आप, वहां हम” जैसे नारे लगाए।न्होंने कहा कि वे जनता का विश्वास नहीं तोड़ेंगेराकेश प्रताप सिंह ने जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जनता का विश्वास नहीं तोड़ेंगे और जनसेवा को अपना धर्म मानते रहेंगे। उन्होंने अमेठी की जनता के प्यार और सम्मान को अपनी ताकत बताया।कार्यक्रम में तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, भावी प्रधान शिरीष गुप्ता, सुनील पासी, सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बंटी, समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्थानीय मुद्दों पर मुखर रहने और जनता के बीच सक्रिय भागीदारी के कारण उन्हें यह जनसमर्थन मिल रहा है।
