उत्तर प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर 37 करोड़ पेड़ लगाने का विशेष अभियान शुरू हुआ है। अमेठी में इस अभियान की शुरुआत तिलोई विधानसभा के सिंहपुर से हुई। स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिले में शाम तक 45 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दोपहर तक ही 25 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं। वन विभाग के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।स्कूली बच्चों को संबोधित कियाराज्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने अमेठी की जनता से एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम में डीएम संजय चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह समेत कई भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
