अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर के साथ दो चचेरे भाइयों ने कुकर्म किया। आरोपी नितिन यादव और रोहित यादव किशोर को बाइक पर बैठाकर ले गए।पहले उन्होंने बरसंडा गांव में किशोर की पिटाई की। फिर सिंघनामऊ गांव के शेर बहादुर सिंह के बाग में ले जाकर अंगौछे से गला दबाया और कुकर्म किया। आरोपियों ने पीड़ित का फोन भी तोड़ दिया।पीड़ित के पिता ने बेटे को खोजकर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द ही दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
