लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के कोयली का पुरवा गांव में बीते मंगलवार शाम एक वृद्ध की सांप के काटने से मौत हो गई। रामदेव (64) पुत्र रघुनाथ के रूप में पहचान हुई, ग्रामीणों के अनुसार रामदेव अपने घर के पास किसी कार्य से बाहर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एक सांप को देखा और पकड़ने का प्रयास किया। प्रयास के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उनकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगराम लेकर पहुंचे, जहां डॉo ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है।
