मोहनलालगंज, लखनऊ।
पौधारोपण अभियान-2025 के तहत चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोहनलालगंज ने कमांडेंट अरविन्द कुमार के दिशा-निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय हाई स्कूल कनकहा परिसर में 550 बालवृक्ष (फलदार व छायादार) लगाए।
इस सामूहिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं, स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की इंचार्ज श्रीमती पूनम सक्सेना सहित साधना सिंह, शालिनी, राजकुमारी, मंजू, अंजली भार्गव व अर्जना ने विशेष सहयोग किया।
पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि चतुर्थ वाहिनी बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यालयों, सरकारी संस्थानों, धर्मस्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण अभियान चला रही है।
