अमेठी।तिलोई क्षेत्र के 200 बेड रेफरल अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज पंजीकरण प्रक्रिया से बेहद परेशान हैं। सुबह होते ही अस्पताल के आउटडोर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो जाते हैं, लेकिन सीमित काउंटर और धीमी कार्यवाही के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता है।ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों का कहना है कि डॉक्टर से इलाज से पहले केवल पर्ची बनवाने में ही आधा दिन लग जाता है। बुजुर्ग और गंभीर रोगी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इन्हौना की सुंदरी, अनुज, बुद्ध का पुरवा के लियाकत, जगदीश, गुरु प्रसाद और मुस्ताक जैसे मरीजों ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।स्थानीय लोगों की मांग है कि जिस अस्पताल को 200 बेड का दर्जा दिया गया है, वहां पंजीकरण व्यवस्था भी उसी स्तर की होनी चाहिए। मरीजों ने अतिरिक्त काउंटर खोलने और गंभीर रोगियों के लिए प्राथमिकता देने की मांग उठाई है।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि भीड़ को देखते हुए नई योजना पर काम चल रहा है और जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
