अमेठी।मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज चौकी अंतर्गत अरियावा ग्राम में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव नाले में पड़ा देखा। मृतक की पहचान ग्राम पुरे दरोगा, मजरे तिलोई निवासी 21 वर्षीय फूलसिंह उर्फ टोपी लाल पुत्र बेनी सिंह के रूप में हुई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, फूलसिंह पिछले चार दिनों से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। अचानक शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
