इन्हौना, अमेठी।बिजली विभाग का नाम आते ही अक्सर लोगों को शिकायतें याद आती हैं। लेकिन इन्हौना पावर हाउस के जूनियर इंजीनियर (जेई) नरेंद्र सिंह यादव ने अपनी तेज़ और जिम्मेदार कार्यशैली से यह साबित कर दिया है कि अगर अधिकारी ईमानदारी से काम करें तो जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। गलत बिल आते ही तुरंत सुधारक्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी मीटर से गलत बिल बनता है या ज्यादा चार्ज लग जाता है, तो नरेंद्र सिंह यादव तत्काल मामले को देखते हैं और सही बिल जारी कराते हैं। इससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हर समस्या का तुरंत समाधान ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने पर तत्काल बदलवाना।बिजली के तार टूटने पर मौके पर जाकर सप्लाई दुरुस्त कराना।फाल्ट आने पर तुरंत टीम भेजकर ठीक कराना।बिलिंग और कनेक्शन की हर समस्या पर तुरंत कार्रवाई करना।इनकी यह तत्परता ही इन्हें बाकी अधिकारियों से अलग पहचान देती है। जनता से मधुर व्यवहारतकनीकी काम के साथ-साथ जेई यादव का जनता से व्यवहार भी बेहद सराहनीय है। वे हर उपभोक्ता की समस्या धैर्यपूर्वक सुनते हैं और स्पष्ट समाधान बताते हैं। यही वजह है कि ग्रामीण उनसे बेझिझक अपनी शिकायत साझा करते हैं और संतुष्ट होकर लौटते हैं।क्षेत्र में बनी अच्छी छवि ग्रामीणों का कहना है –”नरेंद्र सिंह यादव जी का सबसे बड़ा गुण यही है कि वे हर समय उपलब्ध रहते हैं और समस्या का समाधान उसी समय कराने की कोशिश करते हैं। ऐसे कर्मठ अधिकारी विभाग की छवि को भी मजबूत करते हैं।”
