(जगह-जगह गिनाई सरकार की उपलब्धियां)
मोहनलालगंज।केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को मोहनलालगज विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों युवा साथियों के साथ बाइक यात्रा निकाली। बाइक यात्रा मोहनलालगज मंडल से शुरू की गई, जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरू पांडेय ने किया। यात्रा मोहनलालगज विधानसभा क्षेत्र के गौरा पहुंची, जहां नुक्कड सभा करने के बाद नगराम मंडल से अमेठी मंडल होते हुए गोसाईगंज मंडल में रात्रि प्रवास और रात्रि चौपाल कर समापन किया। यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष धीरू पांडेय ने युवा एवं बुजुर्गों के साथ वार्तालाप किया और 9 वर्षों में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित कराए जाने वाले कार्यक्रमों में लाभार्थियों को शामिल कर उनसे फीडबैक लेना आमजन से संवाद, नव मतदाता सम्मेलन आदि के बारे में जानकारी दी। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरू पांडेय ने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल उपलब्धियोंं को प्रकाशित करने का अभियान नहीं हैं।मुख्य उद्देश्य नीतियों और शासन में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना भी है, जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो।यात्रा का शुभांरभ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवदी ने किया। यात्रा में जिला महामंत्री सुमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला मंत्री विवेक सिंह, जितेंद्र बाबा, मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, सभासद हिमांशु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।