
राहुल गांधी आम जनता की आवाज, लड़ रहे आम जनता की लड़ाई : अजय प्रताप सिंह
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही पार्टी की असली ताकत, राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे: संतोष त्रिवेदी लालगंज/रायबरेली – कांग्रेस की न्याय पंचायत स्तर बैठकों का दौर जारी है। आज गोविंदपुर वलौली, मुबारकपुर और गहरी न्याय पंचायत में बैठकें आयोजित हुईं।बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।लालगंज ब्लाक प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों से आज आम आदमी परेशान है और अब लोग कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास से शीर्ष नेतृत्व ने आप लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर आप खरा उतरेंगें। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जनता की आवाज़ बताते हुए कहा कि वे लगातार किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनकी इस जुझारू भूमिका को सराह रही है और कांग्रेस के प्रति विश्वास जता रही है। ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन सृजन अभियान है, उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व सरेनी विधानसभा प्रभारी संतोष त्रिवेदी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को बूथ स्तर से सशक्त बनाने की दिशा में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही पार्टी की असली ताकत है। हर कार्यकर्ता यदि अपने आसपास के लोगों को जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराए, तो निश्चित ही पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं हम सभी राहुल गांधी के साथ लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।इस मौके पर जिला सचिव सतीश पासी, कमल सिंह चौहान, महेश शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।