लखनऊ। नवरात्रि दशहरा, दिवाली त्योहारों के सीजन में बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी क्रम में निगोहां बाजार स्थित तृषा फैशन हब की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है।दुकान संचालक धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीपावली के अवसर पर ग्राहकों को हर 5000 रुपये की खरीदारी पर बंपर उपहार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्वालिटी ही हमारी पहचान है और त्योहारों के मौके पर हम चाहते हैं कि ग्राहक न केवल खुशियों की खरीदारी करें बल्कि साथ ही विशेष तोहफे का भी आनंद उठाएं।त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकान पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के कपड़ों व फैशन आइटम का नया कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।संचालक ने समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
